उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: कड़ी सुरक्षा में वोट गिनती पूरी, नतीजे सील कर हाईकोर्ट में होंगे पेश

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जिला पंचायत चुनाव की वोट गिनती शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा और वीडियोग्राफिंग के बीच पूरी कर ली गई। गिनती के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर बनाए रखी।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  पढ़े आज का दैनिक राशिफल, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, जबकि वृषभ और मिथुन राशि वाले रहें सतर्क

डीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 22 जिला पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती की गई। चुनाव नियमावली के अनुसार, री-पोलिंग का प्रावधान केवल तभी है जब बूथ कैप्चरिंग, तकनीकी खामी या बैलेट बॉक्स को नुकसान जैसी स्थिति सामने आए। चूंकि ऐसा कोई मामला नहीं पाया गया, इसलिए सीधे काउंटिंग कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ समारोह में गया था अधिवक्ता का परिवार, बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने कर दिए जेवरात पार

 

 

चुनाव परिणाम को सील बंद लिफाफे में रखा गया है। यह लिफाफा 18 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां कोर्ट के आदेशों के बाद ही नतीजों की घोषणा संभव होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की बढ़ी मुश्किले, पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो की धारा, महिला और उसकी बेटी के बयान किए दर्ज

 

गिनती स्थल पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।