उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने से विधायक डीएफओ पर भड़के, शनिवार को खेत में महिला को बनाया था अपना निवाला

नैनीताल न्यूज़- यहाँ भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से घर से कुछ दूरी पर चारा काट रही पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। रविवार तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- निकाय चुनाव बाद अभियान, 78 हजार से ज्यादा राशन कार्ड धारकों की होगी जांच, सरकार के फैसले की क्या वजह, जाने

विधायक ने चीफ कन्जवेटर को फोन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएफओ से ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कैड़ा ने डीएफओ से जब तक तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं होंगे। तब तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने के बाद पुराने का क्या होगा? जानें नए संसद में क्या-क्या है खास

उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में 247 करोड का बजट पारित, दुग्ध उत्पादकों के दुग्ध क्रय दर में 1 रुपये बढ़ाने की घोषणा।