उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- महिला आरक्षी ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया

नैनीताल में तैनात महिला कांस्टेबल ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है, कि एसआई ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सावधान, जिले में भारी बारिश के चलते 33 रास्ते हुए बंद, गौला, कोसी, नंधौर नदी भी उफान पर

महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है, कि 2022 में वह नैनीताल के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी। जहां तैनात एसआई ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। शादी की बात कहकर एसआई ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। जिसके झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। लेकिन अब एसआई शादी से मुकर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा हाईकमान का अल्टीमेटम: 31 अक्टूबर तक जनता के बीच रहें विधायक, फिर होगा टिकट पर फैसला

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित नरेश पंत के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में प्राइमरी स्‍कूलों के बच्‍च्‍चों पर बढ़ा भार, अब पांच की जगह पढ़ेंगे सात सबजेक्‍ट