उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ गुलदार का कहर: जंगल में घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में दहशत

नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक में गुलदार के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल मौके पर पहुंच गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक निवासी रेखा देवी (पत्नी पान सिंह) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिलाओं ने शोर मचाया और रेखा देवी की दर्दभरी चीखें दूर तक सुनाई दीं, लेकिन गुलदार ने उन्हें नहीं छोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के ओखलकांड ब्लॉक में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की हुई मौत, वही माता-पिता और भाई को खोने के बाद जिंदगी से जंग लड़ रहा मासूम

 

गुलदार महिला को करीब दो किलोमीटर तक जंगल के भीतर घसीट ले गया। हमले में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम को महिला का शव जंगल के अंदर से बरामद हुआ।

 

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के स्वजन गहरे सदमे में हैं, वहीं ग्रामीणों के मन में भय का माहौल है। क्षेत्र में लगातार हो रहे गुलदार हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार गुलदार की गतिविधियों की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम, देहरादून-नैनीताल समेत पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 

सूचना मिलने पर डीएफओ, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान विधायक रामसिंह कैड़ा ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि या तो गुलदारों को जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए या फिर इन्हें मारने की कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ

 

वन विभाग की टीम ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद ओखलकांडा क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।