उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल: हल्द्वानी तहसीलदार को एडवर्स एंट्री, कानूनगो अशरफ अली पर निलंबन की संस्तुति, भारी लापरवाही उजागर

नैनीताल न्यूज़- जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील हल्द्वानी में लगातार मिल रही शिकायतों और मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में आयुक्त कुमाऊँ मण्डल के निरीक्षण के बाद मिली अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की गई है।

 

 

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने बताया कि—

1. तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि (Special Adverse Entry) दर्ज की गई है, जो उनके सेवा अभिलेख में अंकित होगी। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून माह में भी वार्षिक निरीक्षण के दौरान उनके कार्य में गंभीर खामियाँ पाई गई थीं और उन्हें चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कॉल सेंटर की आड़ में दिल्ली से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार, पढ़े पूरी खबर।

 

2. सर्वे कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से अवमुक्त कर उनके मूल जनपद ऊधम सिंह नगर भेज दिया गया है। उनके विरुद्ध निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ युवक की कटी गर्दन, प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर

 

3. रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट, जो लंबे समय से हल्द्वानी तहसील में तैनात थे, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन पापोला का स्वागत समारोह, वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

 

जिलाधिकारी नैनीताल ने कहा कि हल्द्वानी तहसील में मिली अनियमितताओं की जांच जारी है। जांच पूर्ण होने पर अन्य दोषी कार्मिकों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।