उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ सांड को पकड़ने में पालिका कर्मियों के छूटे पसीने, ऐसी हो गई सबकी हालत, पांच को पकड़कर भेजा हल्द्वानी गौशाला

भीमताल नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से घूम रहे आवारा सांडों को सोमवार को पालिका और पशुपालन विभाग के कर्मियों ने पकड़कर हल्द्वानी गौशाला भेजा। पालिका कर्मियों को सांड़ पकड़ने के दौरान कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सांडों ने पालिका कर्मियों को सड़क पर खुब दौड़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने प्रदेश के इन 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

 

विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि डीएम और नगर निगम से वार्ता कर सोमवार को सांड पकड़ने के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर से वाहन बुलाकर पांच सांड पकड़कर गौशाला भेजे गए। कैड़ा ने कहा कि मंगलवार को भी सांड पकड़े जाएंगे। ताकि सांडों के आतंक से लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - कुमाऊं कमिश्नर ने यहां मारा छापा, होमस्टे पर रोक, बिजली चोरी पर मुकदमा, तहसीलदार को दिए निर्देश, होगी कार्यवाही

 

इस दौरान ईओ उदयवीर सिंह, योगेश तिवारी, कमलेश रावत, अनिल चनौतिया, पुष्कर मेहरा, पंकज जोशी, सुनीता पांडे, कम ल जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, शरद पांडे आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की जारी हुई तिथि, इस दिन से होंगी परीक्षाएं।