उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ शराब की तस्करी कर रहे 1 व्यक्ति को 108 पाउच अवैध शराब के साथ रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामनगर पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को 108 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन के कंप्रेसर रूम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

 

इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्री भूपेंद्र भंडारी , क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान तुमड़िया डाम क्षेत्र में शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त बलविंदर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी तुमड़िया डाम 2 मालधन चौड़ को कुल 108 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ बीती रात हुई भारी बारिश के बाद हुए नुकसान का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को बांटे सहायता चेक।

 

उक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

*पुलिस टीम*
1- उ0न0 धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी मालधनचौड़
2- कानि0 अय्यूब हुसैन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) क्या अब नैनीताल जिले के इस क्षेत्र में चलेगा रेलवे का बुलडोजर लगभग 100 से 200 मकानों को 10 दिन के भीतर हटाने के लिए नोटिस किया चस्पा, पड़े पूरी खबर....