उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल : अब निकाय क्षेत्रों में लगेगा ‘जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, रोस्टर हुआ जारी

नैनीताल न्यूज़– केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को सीधे आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को शासन द्वारा 20 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत जनपद नैनीताल के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज वृषभ, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत नगर निगम हल्द्वानी में 9 फरवरी, नगर पालिका रामनगर में 11 फरवरी, नगर पंचायत कालाढूगी में 12 फरवरी, नगर पालिका भवाली में 16 फरवरी, नगर पंचायत लालकुआं में 18 फरवरी, नगर पालिका भीमताल में 19 फरवरी और नगर पालिका नैनीताल में 20 फरवरी 2026 को शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 

उन्होंने कहा कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जूता व्यापारी ने की खुदकुशी, 02 माह पहले जल गई थी पूरी दुकान