उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-यहाँ दामाद को ससुरालियों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा, जाने वजह

हरिद्वार न्यूज़– यहाँ दंपति के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए घर बुलाकर ससुरालियों ने दामाद की जमकर पिटाई कर दी गई। वही पीड़ित ने कोर्ट की मदद से कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर, ड्रोन से होगी निगरानी; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में शौकीन निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ने बताया कि उसके साले की शादी छह माह पूर्व फरजाना निवासी अहबाबनगर ढोंगरिला बस्ती विष्णु लोक कालोनी से हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आरोप है कि पिछले साल सितंबर माह में फरजाना, उसकी मां परवीन, पिता सलीम उर्फ बादशाह ने उसे सुलह के लिए अपने घर बुलाया। आरोप है कि उसके पहुंचते ही उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। यही नहीं धारदार हथियार से हमला कर दिया। विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से चार नए रूट पर शुरू हो गईं हेली सेवाएं, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, देखे किराये से लेकर शेड्यूल तक की डिटेल

वही रानीपुर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।