CM CORNERअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमजन-मुद्देराजनीतिराष्ट्रीयहल्द्वानी

पीएमजीएसई से बनी नई सड़क में उद्घाटन से पहले होने लगे हादसे, निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह

अल्मोडा, 16 फरवरी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवनिर्मित चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा मोटर मार्ग में वीरवार दोपहर अचानक एक यूटिलिटी वाहन मोटर मार्ग से 100 मीटर खाई में जा गिरा। खैरियत यह रही कि हादसे में किसी की भी जान का नुक़सान नहीं हुआ और समय रहते घायलों को स्थानीय लोगो द्वारा अस्पताल पहुँचा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रफ्तार का कहर: तीन सड़क हादसों ने शहर को झकझोरा, 17 वर्षीय किशोर की मौत – दो घायल


विदित हो कि यह सड़क पीएमजीएसई से बनी नई सड़क है, जिसका अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहाँ पर सड़क की कटिंग बहुत ज़्यादा ख़राब है।