उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- ट्रैन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खबर, इन पांच ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

टनकपुर (चंपावत) न्यूज़– पहाड़ों से मैदानी इलाकों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है कि रेलवे ने टनकपुर से चलने वाली इन पांच ट्रेन के समय में बदलाव किया है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होने वाली टनकपुर-मथुरा (05062) विशेष ट्रेन अब सुबह 4:45 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  इंदर आर्या का गुलाबी शरारा गाना यूट्यूब से हटा, विदेशों में भी थी इस सुपरहिट पहाड़ी गीत की धूम

इसके अलावा टनकपुर से पीलीभीत के लिए सुबह 6:50 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05394) अब 7:05 बजे, टनकपुर से कासगंज के लिए दोपहर 12:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05342) अब दोपहर 12 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, उत्तराखंड बजट का 30% महिला सशक्तीकरण को देने का सुझाव

इसी तरह टनकपुर से बरेली के लिए दोपहर 3:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05322) अब 3:30 बजे और टनकपुर से पीलीभीत के लिए शाम 6:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05392) अब शाम 5:30 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 02 पिकअप वाहन पकड़े गए, 04 गिरफ्तार