Uncategorizedउत्तराखण्डदेश

अलर्ट! कल से 3 दिन बैंक जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, हड़ताल के बाद शनिवार-रविवार की छुट्टी

नई दिल्ली- अगर आपका कोई जरूरी काम बैंक शाखा से जुड़ा है या आने वाले दिनों में बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 11 सितंबर से देशभर में लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल है, जबकि इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

 

SBI ने जारी की एडवाइजरी

11 सितंबर को प्रस्तावित बैंक हड़ताल को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। SBI के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार लाई महिलाओं के लिए नई योजना, International Women's Day पर हो रही लांच, मंत्रीजी बनेंगी पहली सवारी

 

 

हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं और एटीएम जैसी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यानी बैंक शाखा में जाकर होने वाले कामों के अलावा कई जरूरी बैंकिंग सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन की जा सकेंगी।

 

उत्तराखंड में भी बैंकिंग सेवाओं पर असर की संभावना है। 11 सितंबर की देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में नियमित अवकाश रहेगा।

 

 

11 से 13 सितंबर तक बैंक शाखाओं में नहीं होगा सामान्य कामकाज

11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल के बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 13 सितंबर को रविवार है। इस तरह बैंक ग्राहकों को लगातार तीन दिनों तक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानव–वन्यजीव संघर्ष के खतरे के चलते नैनीताल के तीन विकासखंडों में स्कूल व आंगनबाड़ी तीन दिन बंद, आदेश जारी

 

 

ऐसे में यदि आपको चेक जमा करने, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज जमा करने, शाखा में किसी अधिकारी से मिलने या अन्य ऑफलाइन बैंकिंग काम के लिए बैंक जाना है तो उसे पहले ही निपटा लेना बेहतर होगा।

 

 

ATM और UPI सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ATM, UPI और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के जरिए होने वाले ज्यादातर काम जारी रहेंगे। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने समेत कई सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गौला में कब तक होगा खनन जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

हालांकि लगातार तीन दिनों तक शाखाएं बंद रहने के कारण कुछ स्थानों पर ATM में नकदी की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को नकदी की जरूरत है, वे पहले से इसकी व्यवस्था कर सकते हैं।

 

 

जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लें

अगर आपका कोई ऐसा काम है जिसके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है तो उसे 11 सितंबर से पहले पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। तीन दिन की लगातार छुट्टी के बाद बैंक खुलने पर शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ सकती है।

 

 

बैंकिंग सेवा से जुड़ी किसी परेशानी की स्थिति में ग्राहक अपने संबंधित बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।