उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिहल्द्वानी

नवीन पपोला को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने किया खुशी का इजहार

लालकुआं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक हर्बोला ने वरिष्ठ युवा नेता नवीन पपोला को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
नवीन पपोला को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, भाजपा के लालकुआं मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, दीवान सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, राजकुमार सेतिया और कुंदन चुफाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए पपोला को शुभकामनाएं दी हैं।