उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड में जजों के तबादले और पदोन्नति, कई जनपदों में नई तैनाती

नैनीताल न्यूज़– उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पदोन्नतियां की गई हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कई जनपदों में जजों की नई तैनाती की गई है।

 

 

जारी आदेश के मुताबिक, इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है। वहीं, नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल का स्थानांतरण कर उन्हें उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल का सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बेटा बना हैवान, मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

नीरज कुमार को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर और रवि रंजन को नेहा कुशावाहा के स्थान पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

बीनू गुलयानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) रुड़की जिला हरिद्वार भेजा गया है। वहीं, शमा परवीन को चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।

 

 

इसके साथ ही कई न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है। रमेश चंद्र (देहरादून) और मीनाक्षी शर्मा (पुरोला, उत्तरकाशी) को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) में पदोन्नत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक को रोजगार नहीं मिला तो करने लगा अवैध शराब की बिक्री, पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया।

अन्य तबादलों में –

शालिनी दादर को सिविल जज (जूनियर डिविजन) उत्तरकाशी

सांची अग्रवाल को सिविल जज (जूनियर डिविजन) डोईवाला, देहरादून

शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हल्द्वानी

आशीष तिवारी को अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) खटीमा

अवंतिका सिंह चौधरी को सिविल जज (जूनियर डिविजन) रुड़की

विवेक शर्मा को सिविल जज (जूनियर डिविजन) पुरोला, उत्तरकाशी

उपाधी सिंघल को प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) रुड़की

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पुलिस मुख्यालय ने 5 सीओ के किये ट्रांसफर

इशांक को प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) देहरादून

हिना कौसर को द्वितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसके अलावा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग की नियमित नियुक्ति होने तक प्रतिमाह एक सप्ताह कर्णप्रयाग में कैंप कोर्ट आयोजित करें।

 

 

 

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य में न्यायिक व्यवस्थाओं को और सुचारू रूप से संचालित करने की उम्मीद जताई जा रही है।