उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा के 6 नेताओं का दायित्वों में समायोजन, आदेश जारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड शासन ने श्रीमती ज्योति कोटिया को “गोरखा कल्याण परिषद” में अध्यक्ष पद पर नामित किया है। यह नियुक्ति उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मकान में हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक ही घर के पांच लोग घायल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड जुटा रहे सुराग

 

जारी आदेश के अनुसार, ज्योति कोटिया को मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या-205/14/1/1/XXI/2022 टी.सी. दिनांक 25 अप्रैल 2025 में वर्णित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन सुविधाओं पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत, दो घायल

 

शासन ने स्पष्ट किया है कि अध्यक्ष पद से संबंधित कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों तथा सेवा अवधि के संबंध में अलग से विस्तृत आदेश संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे।

 

ज्योति कोटिया की नियुक्ति को गोरखा समाज के प्रतिनिधित्व और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति के बाद परिषद की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) चमोली में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित वाहन कैल नदी में गिरा, 4 की मौत, 3 घायल