उत्तराखण्डकुमाऊं,

एसएसपी नैनीताल सख्त: विवेचना में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित, दो लाइन हाजिर

नैनीताल न्यूज- एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार को जनपद के सभी विवेचकों का आदेश कक्ष (ऑर्डर रूम) लिया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं और लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए उन्होंने चार विवेचकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

 

 

विवेचना में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा और अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस और उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसटीएच के डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहा सैंपलों की निजी लैब में जांच का धंधा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सुरक्षा गार्डों ने ऐसे दो मामले पकड़े

 

 

एसएसपी के निर्देश:

👉 गुमशुदगी की विवेचनाओं में गंभीरता से कार्य करें, लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
👉 गुमशुदाओं से संबंधित डाटा सभी पोर्टलों पर अंकित कर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
👉 विवेचनाओं को अकारण लंबित न रखें, संवेदनशीलता के साथ समय पर निस्तारण करें।
👉 न्यायालयों से संबंधित लंबित कार्यवाही और पत्राचार शीघ्र निपटाएं।
👉 क्षेत्राधिकारी अपने-अपने स्तर पर विवेचनाओं की नियमित निगरानी करें।
👉 केस डायरी और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय से पूर्ण किए जाएं।
👉 न्यायालय में गवाही या प्रकरणों में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 'अखाड़ा' बना विवि परिसर, छात्राओं के दो गुटों में जमकर चले लात घुसे, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

 

 

एसएसपी मीणा ने स्पष्ट कहा कि विवेचना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अतिक्रमण और गंदगी को लेकर नगर निगम हुआ सख्त, लगाया हजारों का जुर्माना

 

 

 

आदेश कक्ष में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे समेत जिले के सभी विवेचक मौजूद रहे।