उत्तराखण्डकुमाऊं,

बागेश्वर में ड्यूटी पर निकले पोस्टमास्टर पर भालू का हमला, खाई में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

बागेश्वर न्यूज- जनपद के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना में 20 वर्षीय पोस्टमास्टर यश शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। मूल रूप से महेन्द्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) निवासी यश वर्तमान में भनार पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था और सुबह डाक वितरण के लिए साइकिल से निकला था।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात: अफेयर के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को किया फोन

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में अचानक एक जंगली भालू यश के पीछे लग गया। भालू को देखकर यश घबरा गया और उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गिरने के कुछ ही क्षण बाद भालू ने यश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक के साथ बेटी को देखकर परिवार का चढ़ा पारा, युवक को निर्वस्त्र कर बेहरमी से पीटा, देखे वीडियो

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम कपकोट पोस्ट से उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए खाई में उतरकर शव को बरामद किया और स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर पुलिस को सौंप दिया।

 

 

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों, विशेषकर भालू की गतिविधियों पर निगरानी और रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहाँ बार में दो दोस्तों ने जमकर पी शराब फिर खाया मुर्गा, बिल देख पुलिस बनकर झाड़ने लगे रौब, पढ़े पूरी खबर।

 

 

एसडीआरएफ की तत्परता से शव को सुरक्षित निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।