उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में प्रधान vs पड़ोसी विवाद: वीडियो वायरल के बाद गिरफ्तारी, अब तहरीर को लेकर नया विवाद

लालकुआं क्षेत्र के ग्राम सभा पदमपुर देवलिया में ग्राम प्रधान रमेश जोशी और उनके पड़ोसी के बीच कार हटाने को लेकर हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान रमेश जोशी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और चालान भी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में गुलदार का कहर: दो मवेशियों को बनाया निवाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बनाया बंधक

 

हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अब इस प्रकरण में एक और वीडियो सामने आने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों के बीच तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं और मामला और ज्यादा पेचीदा होता दिख रहा है।

 

वहीं, ग्राम प्रधान रमेश जोशी का दावा है कि उन्होंने इस मामले में अपनी ओर से दो अलग-अलग तहरीरें दी हैं—एक एसएसपी कार्यालय हल्द्वानी में और दूसरी लालकुआं कोतवाली में। उनका कहना है कि उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां नशे की हालत में वाहन चला रहे 02 चालकों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट

 

 

दूसरी ओर, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने इन दावों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान की ओर से अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पुलिस की पूछताछ में माही उर्फ डौली ने उगला सच, कहा- 'अंकित बहुत प्‍यार करता था, लेकिन मैं बनाना चाहती थी उससे दूरी।

 

इस पूरे मामले में पुलिस और ग्राम प्रधान के बयानों में विरोधाभास ने स्थिति को और उलझा दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या सामने आती है।