उत्तराखण्डगढ़वाल,

चमोली: अस्पताल की बाउंड्रीवाल गिरने से चिकित्सा प्रभारी की दर्दनाक मौत, निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा

चमोली न्यूज़- उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल गिरने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, 25 जून को हुई भारी बारिश के कारण अस्पताल की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को उसी दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने के लिए चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक कमजोर दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे मलबे के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़–देहरादून वायु सेवा बंद, दीपावली पर प्रवासियों की बढ़ी परेशानी – पर्यटन को भी झटका

 

 

हादसे के बाद अस्पताल कर्मियों, स्थानीय व्यापारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद डॉ. डिमरी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ जान पहचान होने पर अलमारी में रखे सोने के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने किया 2 को गिरफ्तार, बताई ये वजह..

 

 

डॉ. नवीन चंद्र डिमरी के निधन की खबर से अस्पताल स्टाफ, स्थानीय लोगों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने अस्पताल परिसर की जर्जर और क्षतिग्रस्त संरचनाओं की समय पर सुरक्षा जांच कराने तथा मरम्मत कार्यों में आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता