उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत

हरिद्वार जनपद में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलौर-हरिद्वार मार्ग पर पीरपुरा अंडरपास के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक (कैप्सूल) ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया।

 

पुलिस के अनुसार, ट्रक अब्दुल कलाम चौक की ओर से हरिद्वार की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक पीरपुरा अंडरपास में घुसा, उसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) डॉ. रश्मि पंत को मिली नैनीताल CMO की जिम्मेदारी, 7 जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती

 

मृतकों की पहचान अयान (16), मोहम्मद रकीब (17) और मोहम्मद साकिब (16) के रूप में हुई है। तीनों युवक रुड़की के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के जबरदस्तपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हल्द्वानी में भी देहरादून जैसा ट्रैफिक प्लान होगा लागू, यातायात नियमो को तोड़ने पर अब ऐसे कटेगा का चालान, जानिए पूरी डिटेल्स

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर शवों के क्षत-विक्षत अवशेष बिखर गए और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने किया धरना प्रदर्शन

 

कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

 

फिलहाल, पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।