उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुआँ- यहाँ प्रशासन के नेतृत्व में आधा दर्जन विभागों ने दुकानों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो।

लालकुआं न्यूज़- जिला प्रशासन के निर्देश में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और ड्रग विभाग द्वारा नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ की जा रही छापेमारी को देखते हुए नगर के व्यवसाययों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किये। दुकानों में मिली भारी अनियमिताएं, कइयो के किए गए चालान।

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन स्कूल पर गंभीर आरोप: बस चालक से मजदूरी कराई, विरोध पर नौकरी से हटाया — मामला पहुँचा सीएम हेल्पलाइन, जांच रिपोर्ट CEO को भेजी

बुधवार की दोपहर तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर और जिला अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में तीनों विभागों के अधिकारियों एवं छापा मारा दल ने नगर के किराना व्यवसाईयों एवं खान-पान के दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी। अचानक हुई इस छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

वही शाम तक लगभग एक दर्जन दुकानों में छापेमारी करते हुए कई दुकानों में भारी अनियमितताएं पकड़ी गई, जिनमें कईयों का चालान करने की कार्यवाही की गई है। देर शाम तक छापेमारी जारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, ओवरस्पीड स्कूटी ट्रक से टकराई

वही उक्त छापेमारी को देखते हुए बिरयानी रेस्टोरेंट, किराना व्यवसाईयों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।