उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- लेखपाल संघ के बैनर तले तीन दिवसीय हड़ताल पर गए पटवारी

हल्द्वानी न्यूज़- : लेखपाल संघ के बैनर तले आज से सभी लेखपाल पटवारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। हल्द्वानी तहसील में बहिष्कार पर बैठे लेखपाल संघ का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा जमीनों के अंश निर्धारण को लेकर सभी लेखपालों को बिना सुविधाओं के काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ना तो उनके पास कोई खतौनियों का डाटा उपलब्ध है ना ही उन्हें लैपटॉप या अन्य सुविधाएं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने 02 वारंटियों और दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने पर 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

इससे पूर्व पीएम किसान निधि के संबंध में भी लेखपालों से इसी तरह का कार्य कराया गया था, लेकिन इस बार लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा का कहना है कि सरकार उनसे काम कराए इसमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उन्हें काम करने के लिए सुविधा भी दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- कैंची धाम मेले की तैयारियां शुरू, कैंची धाम में श्रद्धालुओं के लिए पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा, ड्रोन और CCTV से की जाएगी मेला की निगरानी

 

 

 

इसलिए वह तीन दिवसीय हड़ताल पर गए हैं आगे यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे रणनीति पर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश ने फल- सब्जियों में लगाई आग, टमाटर हुआ लाल तो प्याज ने निकले आंसू