उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- 05 साल से फरार चल रहे 05 हजार के ईनामी अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

रामनगर पुलिस ने 05 साल से फरार चल रहे 05 हजार के ईनामी अभियुक्त को पानीपत हरियाणा से किया गिरफ्तार,

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा फरार/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही कर वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रेलवे अतिक्रमण मामले में संयुक्त विभागों द्वारा आज से सर्वे शुरू

 

इसी क्रम में दिनांक 12.03.2025 को क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा फौ0वा0सं0 25/19 सरकार बनाम शाकिर अंसारी, MCC NO88/21 सरकार बनाम शाकिर हुसैन, व CC NO 489/19 जैनव बनाम शाकिर अंतर्गत धारा 138 NI ACT में दोषसिद्ध तथा फरार चल रहे आरोपी शाकिर हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी शक्तिनगर पुछड़ी रामनगर को दत्ता कालोनी पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से सड़क पर गिरा युवक, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

 

अभियुक्त उपरोक्त तीनों मामलो में मा0 न्यायालय से दोषसिद्ध हैं तथा मु0अ0सं0 216/22 धारा 406/420 भा0द0वि0 में 5000.00 का ईनाम घोषित किया गया था। जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने अपनी सूंड से उठाकर पटका, महिला अस्पताल में भर्ती।

 

गिरफ्तारी टीम
1. व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
2. हे0 का0 तालिब हुसैन
3. हे0 का0 नसीम अहमद
4. का0 विपिन शर्मा
5. का0 महबूब आलम