उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में साइकिल से बच्ची का अपहरण, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

 

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, पहले 14 नवंबर 2025 को 180 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। अब नए पदों को जोड़ते हुए कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 335 कर दी गई है। सभी पदों पर एक साथ भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गुंडाराज) लोगों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नशे के लिए मांगे पैसे, नहीं दिए तो बेटे ने कर दी मां की हत्या, आरोपित पुत्र गिरफ्तार

 

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के बीच बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पात्रता मानदंड भी विज्ञप्ति में उपलब्ध कराए गए हैं।