उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में नवविवाहिता से छेड़छाड़ पर बवाल: परिजनों ने युवकों की की जमकर पिटाई, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार, वीडियो शामिल

लालकुआं न्यूज़- टहलने निकली एक नवविवाहिता से स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपित युवकों की जमकर पिटाई कर दी, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 

 

 

 

घटना गुरुवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2 निवासी नवविवाहिता अपनी एक सहेली के साथ मुख्य बाजार क्षेत्र में टहलने निकली थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और नवविवाहिता से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर विवाहिता ने अपने घरवालों को मौके पर बुला लिया। परिजन तुरंत पहुंच गए और तीनों युवकों की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी ने दो जनहित योजनाओं को दी मंजूरी, 16.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

 

 

विवाहिता ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान आक्रोशित युवती ने आरोपियों की स्कॉर्पियो पर भी पथराव किया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

 

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान अनिल कुमार आर्या निवासी राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता, चंदन आर्या और विनोद आर्या निवासी कार रोड, शिव मंदिर के पास के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  1 जुलाई से तीन कानून में हो रहे बड़े बदलाव, ढांचा तैयार करने में जुटी पुलिस, 20 करोड़ रुपये का बजट हुआ जारी

 

 

प्रभारी निरीक्षक राणा ने कहा कि शहर में किसी भी तरह की अराजकता या महिला उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।