विशाल भंडारे के साथ शिव कथा का विधिवत हुआ पारायण

लालकुआं न्यूज़- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा के पांचवें दिन भंडारे से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया इस मौके पर व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती ने कहा कि शिव का अर्थ होता है कल्याण, वे सदैव अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। श्री शिव कथा भगवान शिव के लीलाओं और उनके महात्मय से भरा पड़ी है। इसमें ज्ञान का अतुलनीय भंडार है।
कथा के दौरान बीच-बीच में विभिन्न भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अंत में महा आरती के साथ-साथ प्रसाद का वितरण कर महा भंडारा शुरू किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर कथा के आयोजक पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान और समाज सेवी राजकुमार सेतिया, रामपाल शर्मा, दिब्य ज्योति जागृती संस्थान की नवजोत भारती, अनीता भारती, रितु भारती, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ समाजसेवी इंद्र जैन, नरेश चौधरी, रामपाल शर्मा बॉबी संभल समेत सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।








