उत्तराखण्डकुमाऊं,

रुद्रपुर- यहाँ अनियंत्रित स्कूटी रपटी, डिवाइडर पर लगा साइन बोर्ड युवक के सीने में घुसा, हुई मौत

  • नैनीताल हाईवे पर बेसहारा पशु से हादसा
  • साइन बोर्ड में धंसने से फैक्ट्री कर्मी की मौत
  • पुलिस ने कटर से शव को निकाला

 

रुद्रपुर न्यूज़– नैनीताल हाईवे पर अचानक बेसहारा पशु आने से लालकुआं निवासी फैक्ट्री कर्मी की स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई। साथ ही स्कूटी चालक डिवाइडर पर लगे साइन बोर्ड पर जा गिरा। जिससे उसके सीने में साइन बोर्ड घुस गया और इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

सूचना पर पंतनगर थाना पुलिस पहुंचकर फायर कर्मियों की मदद से कटर से साइन बोर्ड काटकर लाश निकाली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नैनीताल, लालकुआं के बिंदुखत्ता निवासी 38 वर्षीय गोविंद सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह सिडकुल की सेक्टर नौ प्लाट एक स्थित हिला इंफ्रा मार्केट में बायलर सेक्शन में फीटर का काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे शिफ्ट छूटने के बाद वह स्कूटी से घर को जाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में अगले महीने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, आयोग के सामने है दोहरी चुनौती

 

 

रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक नैनीताल रोड पर बने फ्लाई ओवर के पास पहुंचा कि उसके आगे से हाईवे पर दौड़ते हुए बेसहारा पशु आ गया। उससे बचने के चक्कर में गोविंद की स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान गोविंद डिवाइडर पर जा गिरा और वहां पर लगे साइन बोर्ड उसके सीने में घुस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ पूर्व सैनिक को भलाई करने की मिली अनोखी सजा, पूर्व सैनिक संगठन पुहंचा कोतवाली, की ये मांग

 

 

सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली। शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में फायर स्टेशन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने साइन बोर्ड को कटर से काटकर लाश निकाली। घटना की सूचना मृतक के स्वजन को दी।

 

 

गोविंद की मृत्यु की खबर सुनते ही उसका छोटा भाई कैलाश बिष्ट अन्य स्वजन और नाते रिश्तेदार गुरुवार सुबह रुद्रपुर पहुंच गए। जहां उसकी लाश देखकर स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं फिर तेज, दिल्ली पहुंचे CM; कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह

 

 

रुद्रपुर: गोविंद की पत्नी गीता और बेटी रिश्तेदारी में कौशानी गए हुए है। जबकि उसके छोटे भाई कैलाश की पत्नी भी हल्द्वानी में रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर में गोविंद, उसका भाई कैलाश और मां ही थे। बुधवार को उसकी दोपहर दो बजे से रात 10 बजे की शिफ्ट थी।

 

 

शिफ्ट छूटने के बाद जब वह घर को जा रहा था तो नैनीताल रोड पर हादसे में उसकी मौत हो गई। इधर, देर रात 12 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसका इंतजार कर रही मां ने उसके नंबर पर काल किया। इस दौरान काल घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उठाया और हादसे की जानकारी दी।