उत्तराखण्डदेशराष्ट्रीय

दशहरा से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें कितने बढ़े दाम

नई दिल्ली- त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की अब अचल संपत्ति पर भी होगी कार्यवाही, तहसील हल्द्वानी से जारी हुआ नोटिस, मिला सात दिन का समय

 

 

नए रेट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1595.50 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 1580 रुपये थी। यानी इसमें 16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के आदेश

 

देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम

दिल्ली – ₹853

मुंबई – ₹852.50

लखनऊ – ₹890.50

अहमदाबाद – ₹860

हैदराबाद – ₹905

वाराणसी – ₹916.50

पटना – ₹951

 

 

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम

दिल्ली – ₹1595.50 (पहले ₹1580)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गोवंशों का खूनी संघर्ष, भोजन का ठेला पलटा; बाजार में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

कोलकाता – ₹1700 (पहले ₹1684)

मुंबई – ₹1547 (पहले ₹1531.50)

चेन्नई – ₹1754 (पहले ₹1738)

 

 

त्योहारों से पहले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है।