उत्तराखण्डकुमाऊं,

एसबीआई ने बिंदुखत्ता क्षेत्र की 10 मेधावी छात्राओं को प्रदान की रेंजर साइकिलें

लालकुआं न्यूज- जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काररोड में भारतीय स्टेट बैंक लालकुआं द्वारा सीएसआर फंड से विद्यालय की 10 निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को रेंजर साइकिल प्रदान करते हुए उक्त छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की 10 निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को रेंजर साइकिल प्रदान करते हुए भारतीय स्टेट बैंक लालकुआं के प्रधान प्रबंधक मुकेश बमेटा ने कहा कि छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद वह अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में पारंगत होती हैं, विशेष तौर पर देवभूमि की बालिकाएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर आरोपित सुलेमान गिरफ्तार, सीजफायर पर की थी टिप्पणी, एआई वीडियो मामले ने पकड़ा तूल

 

उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक 10 मेंधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बोले- 2 से अधिक बच्चे होने पर 10 वर्ष का कठोर कारावास और छिने वोट का अधिकार

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उपप्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य हरीश दानू, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, सूबेदार त्रिलोक सिंह बोरा, हरीश चंद्र, दीपक नेगी और एसबीआई के क्षेत्राधिकारी अमित पांगती सहित भारी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) नैनीताल पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ सिपाही सहित तीन तस्कर गिरफ्तार