उत्तराखण्डकुमाऊं,

मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

नैनीताल न्यूज़– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत जिलेभर में लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान नैनीताल पुलिस अवैध मादक पदार्थों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मुखानी थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद भर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुखानी थानाध्यक्ष श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 81 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को रंगेहाथ दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हरीश रावत, करन माहरा सहित वरिष्ठ नेताओं संग प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने की बैठक, प्रदेश की इन दो सीटों पर होने हैं प्रत्याशी घोषित

 

 

पहली गिरफ्तारी:

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गुड्डी पत्नी फिरोजी (उम्र 60 वर्ष), निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर को सैफी फॉर्म को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 40 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- गौला नदी का जलस्तर 10 हजार क्यूसेक पार: हल्द्वानी और आसपास खतरे की जद में, प्रशासन अलर्ट पर

 

 

🔸 टीम में शामिल अधिकारी:

1- उप निरीक्षक मनोज अधिकारी

2- कांस्टेबल पूरन सिंह

3- महिला कांस्टेबल अचला गाड़िया

दूसरी गिरफ्तारी:

इसी स्थान से दूसरी कार्रवाई में मनीषा पत्नी नीरज (उम्र 25 वर्ष), निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 41 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  (लालकुआं क्राइम न्यूज़) अपहरण व लूट के मामले में 4 गिरफ्तार, एक फरार

 

🔸 टीम में शामिल अधिकारी:

1- उप निरीक्षक अविनाश मौर्य

2- अवर निरीक्षक चंपा मेहरा

3- हेड कांस्टेबल हरीश मार्तोलिया

दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

👉 नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।