उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में रेड अलर्ट के चलते तीन जनपदों में स्कूल बंद, अगले 18 घंटे बेहद भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 18 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसको ध्यान में रखते हुए उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिलों में 7 अगस्त 2025 (बुधवार) को सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) जिले के सभी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में नशे से संबंधित बीड़ी, सिगरेट, गुटका बेचने वालो पर होगी कार्यवाही

 

 

जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लगातार हो रही बारिश से इन इलाकों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदियों का जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बीमार पड़ने पर भी जारी रहेगा इन कर्मियों का मानदेय

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों और जल स्रोतों के पास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां बीए की छात्रा से उसके दोस्त और दोस्त के साथियों ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, एक महिला भी शामिल

 

 

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव दल अलर्ट मोड में हैं।