उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहा NRI, पुलिस व SDRF ने शुरू किया सर्च अभियान

ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र मे गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से एक विदेशी पर्यटक बह गया। पुलिस व एसडीआरएफ उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कुछ सुराग नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ दूध लेकर घर को जा रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, पत्थर मारकर और हल्ला मचाकर खूंखार को भगाया, फिर बची जान

 

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 7:45 बजे की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि प्रग्नेश औंधिया उम्र 59 वर्ष पुत्र नटवरलाल निवासी 38 एलिमेंट, लंदन यूके अपनी पत्नी पिनाकी व पुत्र आनंद के साथ स्वामी नारायण आश्रम घाट पर नहा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आतंकी हमले जैसी स्थिति पर नैनीताल पुलिस की मॉक ड्रिल, 2 आतंकवादी ढेर—3 गिरफ्तार

 

इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से प्रग्नेश गंगा में बह गए। परिवार ने शोर मचाया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हाईवे–एक्सप्रेस-वे से हटेंगे निराश्रित पशु, सड़क हादसे रोकने को जारी हुई सख्त SOP