उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव कर रहे युवक को लगी चोट, उपचार के दौरान हुई मौत

हरिद्वार न्यूज़– हरिद्वार जिले के रुड़की में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव कराते समय एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजन शव घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एक साधू ने की दूसरे साधू की हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद कबूला अपना जुर्म, आरोपी गिरफ्तार।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार, तेलीवाला निवासी दीपक (38) फेरी लगाने का काम करता था। उसके साथ घर के पास रहने वाले दो दोस्त भी फेरी लगाने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दोस्तों में मजाक चल रही थी। मजाक-मजाक में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई।

दोस्तों को झगड़ता देख दीपक ने बीच-बचाव कराने प्रयास किया। इस बीच उसके सिर पर कोई चीज जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update- मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट किया जारी, कैसा है आज का मौसम, देखें लेटेस्ट अपडेट

साथ ही दोनों पक्षों में सुलह कराई। शाम करीब तीन बजे दीपक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे आनन-फानन में रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्तराखंड से ‘विकसित भारत’ बनाने में सहयोग देने वाले होंगे ‘विशेष अतिथि’, पीएम से भी करेंगे मुलाकात

इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस देर शाम तक परिजनों से वार्ता करती रही। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने मामले में अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।