उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: पिकअप खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास सवारियों से भरा एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन गागंरोऊ गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत करीब आठ लोग सवार थे। वायाधार के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे वाहन खाई में गिर गया। हादसे में लूसो देवी (65) पत्नी नंदूदास, निवासी गागंरोऊ की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ निजी अस्पताल के टॉयलेट में मिली नर्स की लाश, अचानक ड्यूटी से हो गई थी लापता

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय गीता देवी (35) पत्नी प्रकाश खन्ना, निवासी खुसियो ने दम तोड़ दिया, जबकि हायर सेंटर रेफर के दौरान धनो देवी पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से दो बच्चों संग लापता हुई विवाहिता, 17 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; पति ने जताया शक

 

कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक महिलाएं कालसी क्षेत्र की रहने वाली थीं। हादसे में घायल अन्य लोगों का विकासनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ नशे में धुत युवक-युवतियों में जमकर हुई मारपीट, चले पत्‍थर, बेल्‍ट और लात घूंसे, वायरल वीडियो