उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के मंडी बाईपास की तरफ एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र का है। जहां पर एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र का शव मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

वही सूचना मिलने पर तत्काल सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव समेत अन्य अधिकारी और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गए है। जिसके बाद घटना स्थल को बारीकी से देखा गया है। छात्र का शव मंडी बाईपास पर जंगल की तरफ अंदर की ओर मिला है, छात्र हल्दुचौड़ का रहने वाला है, जो कि निजी विश्वविद्यालय का छात्र है। मामला संदिग्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न, जल्द घोषित होंगे 27 जिलाध्यक्ष

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, घटना स्थल से पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने कई एविडेंस और सैंपल जुटाए है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) प्रदीप बिष्ट को लोकसभा चुनाव से पूर्व मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी