उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में श्री बालाजी मोटर्स शोरूम से तीन एक्टिवा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

हल्द्वानी न्यूज़- शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रामपुर रोड स्थित श्री बालाजी मोटर्स शोरूम का है, जहां देर रात एक अज्ञात चोर तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़ें अपना आज दैनिक राशिफल, क्या कहते है आपके सितारे

 

 

शोरूम संचालक राजेश बंसल ने बताया कि स्टॉक मिलान के दौरान तीन एक्टिवा स्कूटी और कई स्पेयर पार्ट्स कम पाए गए। शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर शोरूम का गेट चाबी से खोलते हुए अंदर जाता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामग्री के साथ आठ महिलाओं सहित 19 गिरफ्तार

 

 

शोरूम स्वामी का कहना है कि फुटेज में नजर आ रहा व्यक्ति ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स ले गया है। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर सौंपकर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ टनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे की पूरी अपडेट, पढ़े पूरी खबर।

 

 

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।