उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

अगले 24 घंटे खतरनाक! देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में रेड अलर्ट जारी, जिले में कई सड़के बंद

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों – चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर – में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 02 सितम्बर सुबह 10:19 बजे से लेकर 03 सितम्बर सुबह 10:19 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लोकसभा चुनाव के रण में अपने छोड़ रहे कांग्रेस का साथ, बागियों की वजह से बढ़ गई कांग्रेस पार्टी की चिंता, इन कांग्रेसियों छोड़ा हाथ का साथ

 

 

पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और कहीं-कहीं बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना है।

 

 

प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाके –
हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी और रायवाला सहित इनके आसपास के क्षेत्रों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भैंस के बछड़े को बचाने के चक्कर में नदी में गिरी महिला, पांच किमी दूर मिला शव

 

 

🔴 क्या है रेड अलर्ट का मतलब?
रेड अलर्ट का अर्थ है कि मौसम की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। इस दौरान नदियों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, भूस्खलन और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर हमले से बाहर निकलने की जद्दोजहद, उत्तराखंड में कई घंटो से 90 सरकारी वेबसाइट और एप बंद, आज से ट्रायल रन

 

 

👉 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।