उत्तराखण्डकुमाऊं,

डूंगरपुर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई

लालकुआं न्यूज़– हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

शिव कालिका मंदिर, डूंगरपुर हल्दूचौड़ में आयोजित कथा के शुभारंभ से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर कथा व्यास नमन कृष्ण महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कथा श्रवण का महत्व बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सोमवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा रहेगी स्थगित

 

 

कार्यक्रम में मुख्य यजमान गोपाल दत्त मिश्रा सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, दीपा चंदोला, भास्कर भट्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, मीना भट्ट, कमलेश चंदोला, घनानंद भट्ट, महेश खोलिया, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कैलाश बमेटा, नवल उपाध्याय, राजेंद्र सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, करन राणा, अंजू खोलिया, जीवन मिश्रा, जगदीश चंदोला, दीपक कांडपाल, ललित चंदोला, कुंवर सिंह चिलवाल।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ कुमाऊँ कमिश्नर ने मारा छापा, मचा हड़कंप

 

 

पं. कमल जोशी, मोहन चंद जोशी, बसंत खोलिया, बसंत जोशी, गोविंद वल्लभ भट्ट, संजय दुम्का, बालादत्त खोलिया, हेमचंद दुर्गापाल, सुरेश चंद कबडाल, गणेश दुम्का, मदन मोहन जोशी, पीतांबर दत्त मिश्रा, आन सिंह धामी समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- स्कूल में हुई चोरी का 24 घंटे में मुक्तेश्वर पुलिस ने किया खुलासा, 1 युवक को किया गिरफ्तार