उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून: विधानसभा चुनावों से पहले SIR प्रक्रिया तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दलों से 31 दिसंबर तक सभी बूथों पर BLA तैनाती की अपील

देहरादून न्यूज़- आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की 100 प्रतिशत तैनाती सुनिश्चित करना था।

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 11,733 बूथों के मुकाबले मात्र 4,155 BLA ही तैनात हैं, जो आवश्यक संख्या से काफी कम है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि 31 दिसंबर 2025 तक सभी बूथों पर अपने एजेंटों की नियुक्ति पूरी करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सुचारू और पारदर्शी तरीके से हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ की 11 वर्षीय छात्रा ईशानी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मिला अंतरराष्ट्रीय 'नृत्य कलिंग राजश्री अवार्ड'

 

 

मतदाता विवरण के लिए नया प्री-SIR प्रोसेस

डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्री-SIR चरण में 40 वर्ष तक के ऐसे मतदाता, जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे, उन्हें सीधे BLA ऐप के माध्यम से मैप किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गर्जिया मंदिर परिसर में हुए भीषण अग्निकांड में 35 दुकानें जलकर हुई राख, जाने किस वजह से लगी आग

 

इसके अलावा, 40 वर्ष से कम आयु वाले मतदाताओं की जानकारी उनके माता-पिता या दादा-दादी के आधार पर अपडेट की जाएगी, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित बन सके।

 

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर में एएसआई की संदिग्ध मौत, ड्यूटी से पहले नहीं उठे; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज

 

मतदाता सूची ऑनलाइन देखें

नागरिक अपने नाम की जांच और पुष्टि 2003 की पुरानी मतदाता सूची से कर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर जानकारी उपलब्ध है—

 

www.ceo.uk.gov.in

www.voters.eci.gov.in

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सटीक मतदाता सूची ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आधार है।