उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

नैनीताल- यहाँ सीआरपीएफ में तैनात दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी न्यूज़- सीआरपीएफ काठगोदाम में तैनात दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बैरक में फंदे पर लटका हुआ मिला।


जानकारी के अनुसार हरियाणा के पंचकूला जिले के रतनपुर पिंजौर निवासी नरेश कुमार 2007 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह दरोगा थे और काठगोदाम ग्रुप केंद्र उनकी पोस्टिंग थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्य सचिव ने दिए राज्य में झुग्गी बस्तियों का पुनः सर्वे कराने के निर्देश

वही सीआरपीफ से मिली जानकारी के अनुसार, नरेश के साथ बैरक में रहने वाले दूसरे दरोगा शुक्रवार को किसी काम से बाहर से गए थे। नरेश बैरक में अकेले ही थे। रात करीब 11.45 बजे जब नरेश के साथ रहने वाले दरोगा बैरक में पहुंचे तो देखा कि नरेश फंदे से लटके हुए थे। उन्होंने इस घटना की तुरंत सूचना साथी कर्मचारियों और सीआरपीएफ के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने शव फंदे से उतारकर एसटीएच ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में बहुउद्देशीय मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति एवं नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक द्वारा चौपाल का हुआ आयोजन

व्हिबकाठगोदाम थाना पुलिस ने जानकारी दी कि शनिवार को मृतक का भाई हल्द्वानी पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके से फरार हुआ चालक; परिवार का इकलौता सहारा था मृतक