उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में कल से शुरू होगा SIR अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन

उत्तराखंड में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 8 जून से शुरू किया जाएगा। यह अभियान 7 जुलाई तक चलेगा, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

 

 

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभियान के दौरान बीएलओ मतदाताओं को प्रपत्र वितरित करेंगे और मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन करेंगे। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटियों के संशोधन की प्रक्रिया भी इसी अभियान के दौरान पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कुमाऊं के इस जिले में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी

 

 

अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के लाखों मतदाताओं तक पहुंचने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मतदाता स्वयं भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने विवरण की जांच और संशोधन करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दो सिख तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत

 

 

निर्वाचन विभाग ने सभी नागरिकों से अभियान में सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि आगामी चुनावों के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दंगों में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को होने वाले नुकसान पर धामी सरकार का होगा सख्त एक्शन, वसूली के लिए बनेगा सख्त कानून

 

 

अभियान के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।