उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज 12 मार्च को राज्य के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। खासकर पर्वतीय जिलों में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है।

 

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इन इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं। इसी को देखते हुए इन पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 28 जुलाई को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद, DM ने किया अवकाश घोषित

 

विभाग के मुताबिक 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

 

देहरादून में आज दोपहर तक आसमान मुख्यतः साफ रहने के साथ कुछ समय के लिए आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया में लाइक्स और कमेंट की दौड़ में युवाओं का खोता मानसिक स्वास्थ्य

 

 

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

14 मार्च को इन पांच जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन हो सकती है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में भी हल्की बारिश और बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार लोगों की मौके पर मौत

15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी कुछ जगह बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।