उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- नशीले इंजेक्शनों की तस्करी: 248 इंजेक्शनों के साथ 2 नशा तस्कर पुलिस के शिकंजे में

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा का एक्शन मोड

 

SOG/हल्द्वानी पुलिस नशे पर प्रहार, नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त अलग अलग मामलों में 02 नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे

 

248 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में सख्त रुख अपनाते हुए जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी श्री नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव व SOG प्रभारी श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 03.07.2025 को 02 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को नशीले इंजेक्शनों की बड़ी कुल 248 इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्णागिरि में हो गया बड़ा हादसा, एक वाहन ने कई लोगों को कुचला, जिसमें 5 की मौत व कई घायल, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद

 

मामला-1

पुलिस टीम द्वारा रामपुर रोड, गन्ना सेंटर के पास, हल्द्वानी से आशिफ मलिक उर्फ आशू पुत्र नासिर मलिक निवासी – लाइन नं. 14, वार्ड नं. 23, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के कब्जे से 100 Buprenorphine Injection, 100 Avil Injection के (कुल-200 इंजेक्शन) बरामद कर गिरफ्तार किया है। तथा उक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 211/2025 धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

 

पूछताछ विवरण-
अभियुक्त आशिफ ने पूछताछ में बताया कि वह नशीले इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के बहेड़ी, जनपद बरेली में रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक व्यक्ति किशन से खरीदता है। इन्हें फिर हल्द्वानी में युवाओं को ऊँचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता है।

 

गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 संजीत राठौर प्रभारी एसओजी
2. उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपीनगर
3. HC संजीत राणा ANTF
4. का0 राजेन्द्र जोशी ANTF
5. HC दिगम्बर सनवाल
6. का0 संतोष बिष्ट एसओजी
7. का0 युगल मिश्रा कोतवाली हल्द्वानी
8. का0 तारा ठाकुर

मामला-2

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान इंडियन बैंक के सामने, बरेली रोड, हल्द्वानी से सलिक अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी – गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 52 वर्ष के कब्जे से 24 Buprenorphine Hydrochloride Injection व 24 Avil Injection कुल-48 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरूद्ध एफआईआर संख्या- 225/2025, धारा- 8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 27 अगस्त तक रह सकती है बरसात की मार

 

गिरफ्तारी टीम-

1. उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा – प्रभारी चौकी मंडी
2. का0 ललित मेहरा
3. का0 अमर सिंह
4. हे0का0 संजीत राणा – ANTF/SOG
5. का0 राजेन्द्र जोशी – ANTF
6. का0 संतोष सिंह – SOG

 

 

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस