उत्तराखण्डकुमाऊं,

सिक्किम में एवलांच की चपेट में आकर पिथौरागढ़ का जवान शहीद, गांव में छाया मातम

पिथौरागढ़ न्यूज़– उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के गणकोट गांव निवासी सेना के जवान विकास कुमार सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि वह 19 कुमाऊं रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे।

 

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को सिक्किम में गश्त के दौरान अचानक आए एवलांच (हिमस्खलन) की चपेट में आने से विकास कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - नये शैक्षिक सत्र में पहली, दूसरी कक्षाओं की पुस्तकों में होगा बदलाव

 

शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहले जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक हवाई मार्ग से लाया जाएगा, जिसके बाद सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ पहुंचाया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों ने पार्थिव शरीर को सीधे पिथौरागढ़ तक विमान से लाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति खरीद-बिक्री पर सख्ती, पांच हजार से ऊपर लेनी होगी अनुमति – कर्मचारी संगठन ने जताया विरोध

 

शहीद विकास कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति, आठ माह की मासूम बच्ची, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और एक बड़े भाई को छोड़ गए हैं। जवान की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। बुधवार को गणकोट-सुगौली क्षेत्र के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात कर पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से पिथौरागढ़ लाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ियों ने पूर्व प्रधान के पति को पीटा, पैर में आई गंभीर चोट, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार कावड़ियों को किया गिरफ्तार।

 

देश ने एक बहादुर सपूत को खो दिया है, जिसकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।