उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौके पर मौत

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के सिगड्डी इलाके में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

कण्वघाटी चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान झंडीचौड़ उत्तरी निवासी शमशेर सिंह बिष्ट (26 वर्ष) के रूप में हुई है। शमशेर देर रात जशोधरपुर से अपने घर की ओर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान लोकमणिपुर के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  ( ब्रकिंग न्यूज़) आम जनता को झटका: घरेलू गैस LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, आज से नई कीमतें लागू

 

हादसा इतना भीषण था कि शमशेर का सिर सीधे खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग, SSP के निर्देश पर 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 वाहन सीज

 

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अपने बेटे से मिलने जा रही मामी पर भांजे ने किया जानलेवा हमला, बचाने आए तीन बेटे हुए जख्मी, पढ़ें पूरा मामला