उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- धरना-प्रदर्शनों को लेकर एसएसपी डोबाल ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

देहरादून न्यूज़– जनपद में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शनों और रैलियों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल स्वयं मैदान में उतरे और संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों से धरना-प्रदर्शनों और रैलियों के समय लागू किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों, बैरिकेडिंग व्यवस्था और वैकल्पिक यातायात प्लान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1500 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट, इस बात के लिए गिरेगी गाज

 

इसके बाद आयोजित बैठक में एसएसपी डोबाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धरना-प्रदर्शनों के चलते आमजन, व्यापारियों और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि किसी मार्ग पर प्रदर्शन या रैली के कारण यातायात प्रभावित होता है तो उसकी सूचना समय रहते विभिन्न माध्यमों से प्रचारित-प्रसारित की जाए, ताकि लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मामा की शादी में गया बिन्दुखत्ता निवासी 7 साल का मासूम मृत मिला, तालाब में मिला शव; परिजनों ने कुकर्म और हत्या की जताई आशंका

 

उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और संयम के साथ ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए, ताकि शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एसएसपी ने 30 दरोगाओं के किये तबादले, जानें कौन कहां गया

 

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, निरीक्षक डालनवाला, निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।