उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: गेहूं कटाई के दौरान 8 फीट गहरे पिट में गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र स्थित बच्चीनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गेहूं कटाई के दौरान 11 वर्षीय एक बच्चे की पानी से भरे गहरे पिट में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बदायूं निवासी चंद्रभान कश्यप अपने परिवार के साथ कठघरिया के बच्चीनगर में किराए के मकान में रहते हैं और मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार के अन्य सदस्य खेत में गेहूं कटाई का ठेका लेकर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- जन-जन के द्वार शिविर में डीएम सख्त: सिंचाई, बिजली और आवास पर त्वरित कार्यवाही

 

 

गुरुवार शाम चंद्रभान का 11 वर्षीय बेटा सौरभ कश्यप भी परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। कटाई के बाद गेहूं के बंडल बनाने के लिए वह पास ही निर्माणाधीन दुकानों के करीब बने पानी से भरे करीब आठ फीट गहरे पिट के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि बंडल को पानी में भिगोने के दौरान वह अचानक पिट में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सहायक खंड विकास अधिकारी की कार ने तीन लड़कियों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

 

 

परिवार के लोग उसे करीब आधे घंटे तक इधर-उधर तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पिट में उसकी चप्पल तैरती हुई दिखाई दी, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ मासूम का जबड़ा तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी निकल 7 बच्चो का बाप।

 

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता चंद्रभान कश्यप ने बताया कि सौरभ पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह हाल ही में पांचवीं कक्षा पास कर छठी में गया था। मासूम की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

 

 

परिजनों ने बताया कि सौरभ का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बदायूं में किया जाएगा।