उत्तराखण्डकुमाऊं,

बागेश्वर में संदिग्ध मौत: शराब पार्टी के बाद विवाद, धक्का लगने से गई व्यक्ति की जान; परिजनों ने बताया हत्या

बागेश्वर जिले के गोगीनापानी गांव निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

 

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे फल्यांटी स्थित एक दुकान के बाहर हुई। गोगीनापानी निवासी 40 वर्षीय गोपाल राम का पुष्कर और फल्यांटी निवासी जीवन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  मां भगवती की भक्ति से जीवन में शांति व समृद्धि प्राप्त होती है: व्यास पं मनोज कृष्ण जोशी

 

 

आरोप है कि विवाद के दौरान गोपाल राम को धक्का दिया गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाटू श्याम के दर्शन कराने के बहाने पति ले गया घर से 900 किमी दूर, चलती कार में पत्नी पर दागी तीन गोलियां; मौत

शराब पीने के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

 

 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोपाल राम की मौत कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान हुई हत्या है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जिस दुकान के बाहर घटना हुई, उसके संचालक से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।