उत्तराखण्डकुमाऊं,

लेह-लद्दाख घूमने गए हल्द्वानी के कारोबारी की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में शोक

हल्द्वानी न्यूज़- परिवार और दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने लेह-लद्दाख गए हल्द्वानी के एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर व्याप्त है। प्रथम दृष्टया मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार गौलापार के देवला तल्ला निवासी 36 वर्षीय महेंद्र सिंह नौला एक प्रतिष्ठित कारोबारी थे और नौला बैंक्वेट हॉल के मालिक थे। सामाजिक कार्यकर्ता दया किशन पांडे ने बताया कि महेंद्र 21 मई को अपनी पत्नी मोनिका, दो बेटियों और पड़ोसी दंपति के साथ लेह-लद्दाख घूमने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने किया धरना प्रदर्शन

 

 

बताया जा रहा है कि 27 मई की शाम अचानक महेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनका ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे गिर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास से जुड़े अहम प्रस्ताव पारित, शहर को मिलेगा नया सिटी फॉरेस्ट पार्क और तिरंगा एलईडी लाइटों से सजेगा हाईवे

 

 

घटना के बाद मृतक का शव हल्द्वानी स्थित उनके आवास लाया गया। शुक्रवार को रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और परिजनों को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- विजिलेंस की टीम में सहायक अभियंता को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

दया किशन पांडे के अनुसार घटना के बाद सांसद अजय भट्ट ने परिवार की काफी मदद की। उन्होंने शव को हल्द्वानी लाने के लिए फ्लाइट टिकट की व्यवस्था कराई। महेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियां छोड़ गए हैं, जिनमें एक की उम्र 8 वर्ष और दूसरी की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है।