उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी बस स्टेशन में बेंच पर बैठे युवक की संदिग्ध मौत, यात्रियों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज- उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा हुआ था। काफी देर तक शरीर में कोई हलचल न होने पर आसपास मौजूद यात्रियों ने उसे उठाने की कोशिश की, तब पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी हैं। घटना के बाद बस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नथुवाखान (सुयलगाड़) निवासी वीरेंद्र सिंह (35) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वीरेंद्र रात करीब 9 बजे स्टेशन परिसर की एक बेंच पर शांत मुद्रा में बैठा हुआ था। काफी देर तक एक ही स्थिति में बैठे रहने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। जब यात्रियों ने उसे हिलाकर देखा तो वह अचेत मिला।
घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारियों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ दो सगे भाइयों ने जंगल में खाया ज़हर, बड़े भाई की मौत- छोटे की हालत नाजुक

 

 

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस युवक को नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि युवक पिछले एक दिन से बस स्टेशन परिसर में ही घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। कर्मचारियों के अनुसार, वह कल से ही स्टेशन पर डेरा डाले हुए था और इधर-उधर बैठा नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंधक हरीश चंद्र आर्य की पुत्री एमबीबीएस में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली मेडिकल छात्रा अदिति चंद्रा को यूपी की राज्यपाल ने किया सम्मानित।

 

मौके पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि सभी लोग बस का इंतजार कर रहे थे। युवक चुपचाप बैठा हुआ था, तभी अचानक लोगों ने शोर मचाना शुरू किया कि उसकी मौत हो गई है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा का आज तीसरा दिन- आठ फरवरी से इंटरनेट सेवाएं है बंद, कर्फ्यू जारी, पांच हजार लोगों पर हुआ केस दर्ज

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।